देहरादून शूटिंग प्रतियोगिता में ब्रह्मादेवी स्कूल की छात्राओं ने लहराया परचम
हापुड़, जुलाई 18 -- त्रिशूल शूटिंग एकेडमी देहरादून उत्तराखंड में आयोजित जसपाल राणा मेमोरियल शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हापुड़ की छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया। स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि शूटिंग प्रतियोगिता में पांच छात्राओं ने शूटिंग कोच के मार्गदर्शन में प्रतिभाग किया। इनमें कक्षा 9 की छात्रा सौम्या त्यागी ने सिल्वर पदक प्राप्त करते हुए सभी छात्राओं ने 2026 नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- अचिंत्य-धनुष राष्ट्रीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.