देहरादून रोड पर तीन वाहनों की भिड़ंत, सड़क पर गिरी सवारियां
सहारनपुर, जून 12 -- सहारनपुर, संवाददाता। देहरादून रोड पर पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को कार और दो थ्री-व्हीलरों की भिड़ंत में कई सवारियां सड़क पर जा गिरीं। हादसे में युवतियों समेत कई लोगों को चोटें आईं। टक्कर के बाद एक थ्री-व्हीलर चाय के खोखे में जा घुसा, जबकि दूसरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं इसी मामले में जनकपुरी थाना पुलिस ने ऑटो चालक की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार देहरादून रोड की ओर से सवारियों से भरा एक थ्री-व्हीलर आ रहा था। उसी दौरान अंबाला रोड की दिशा से दूसरा थ्री-व्हीलर भी पहुंच रहा था। इसी बीच पेट्रोल पंप के सामने बने कट से कार संख्या यूपी-15 डीई-5379 सड़क पार करने लगी। बताया जा रहा है कि कार और थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.