देहरादून, जुलाई 15 -- उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रामनगर से देहरादून के बीच सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ 18 जुलाई से होगा। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने बताया कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से चल रही मांग अब पूरी होने जा रही है। इसके अलावा लालढांग-चिल्लरखाल सड़क पर सवारी वाहनों की आवाजाही का रास्ता साफ हो गया है। बलूनी ने बताया कि पहले चरण में यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। यात्रियों की संख्या के आधार पर भविष्य में इसके संचालन को सप्ताह में चार या पांच दिन तक बढ़ाया जाएगा। बलूनी ने कहा कि कॉर्बेट सिटी के नाम से प्रसिद्ध रामनगर राज्य का प्रमुख पर्यटन केंद्र है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में घटे 8 लाख वोटर किसका खेल बिगाड़ेंगे? सबसे ज्यादा देहरादून में कटेकॉर्बेट पार्क समेत कई जगहों तक पहुंच आसान होगी इस नई रेल सेवा से स्थानीय नागरि...