देहरादून, मार्च 28 -- देहरादून की पूर्व मेयर स्वर्गीय मनोरमा डोबरियाल शर्मा के निधन के 11 साल के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से निमंत्रण भेजा गया है। उन्हें कार्यक्रम में परिचर्चा पर आमंत्रित किया है। इसे लेकर पूर्व मेयर के परिजनों ने सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार 11 वर्ष पूर्व 18 फरवरी 2015 को पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा का निधन हो चुका है, लेकिन 20 मार्च 2026 को लोकसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव ज्योचनामयी सिन्हा की ओर से उनके नाम से निमंत्रण पत्र भेजा गया है। निमंत्रण पत्र में महिला संसदीय सदस्यों पर प्रकाशित होने वाली नई पुस्तक के लिए मूल लेख में योगदान देने को कहा गया है। पत्र में लोकसभा सचिवालय महिला संसदीय सदस्यों के योगदान को दस्तावेजीकृत और सराहना करने के उद्देश्य से 1993 की पुरानी पुस्तक का अपडेटेड संस्करण तैयार करने के बाबत ल...