लखनऊ, मार्च 5 -- ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक आगामी 8 मार्च को देहरादून में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी देते हुए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक एवं ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि बैठक में उत्तर प्रदेश में चल रही बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया तथा आंदोलनरत बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों के विरुद्ध की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। आगे की रणनीति पर महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 और प्रस्तावित नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 के विरोध में भी प्रस्ताव पारित किया जाएगा। फेडरेशन का मानना है कि इन नीतियों के माध्यम से देश के बि...