देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून। भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आगामी 27 मार्च 2026 को देहरादून में भव्य 'बसन्तोत्सव 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की जिम्मेदारी भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला (पंजाब) द्वारा सौंपी गई है। प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन के संयोजक डॉक्टर केपी जोशी और संस्कृति कर्मी प्रेम हिन्द्वान ने बताया कि इसमें राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 100 से अधिक कलाकार भाग लेंगे। कलाकार अपने-अपने राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित लोकगीतों और लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे, जिससे दर्शकों को देश की विविध सांस्कृतिक झलक एक ही...