देहरादून, मार्च 24 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम में राजधानी देहरादून के लिए करीब 401.86 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें सबसे अहम 182.18 करोड़ की लागत वाली ड्रेनेज व पेयजल योजनाएं हैं। इसके अलावा नमामि गंगे के तहत आईएंडडी तथा 15 एमएलडी एसटीपी निर्माण मोथरोवाला के पास सपेरा बस्ती में किया जाएगा। इसके बनने के बाद सुसवा नदी में गंदा पानी नहीं जाएगा, जो आगे गंगा में मिलता है। परियोजनाओं के चालू होने से पेयजल संकट से राहत मिलेगी। जलभराव की समस्या दून होगी। सीएम द्वारा इनमें से कुल 302.42 करोड़ की 41 योजनाओं का लोकार्पण तथा 99.44 करोड़ की 33 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीवरेज और जल निकासी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन योजनाओं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.