देहरादून में हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, घर-घर तिरंगा फहराने की अपील
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने घंटाघर स्थित उत्तराखंड आंदोलन के नेता स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह गांधी पार्क से घंटाघर तक हजारों लोगों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।तिरंगा देश के गौरव का प्रतीक मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र गौरव का उत्सव है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में योगदान देने वाले जवानों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.