देहरादून, अगस्त 4 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। साहित्य, समाज सेवा और उद्यमशीलता के क्षेत्र में नई इबारत लिखने वाली प्रतिभाओं के नाम एक बेहद खास शाम रही। निरावधी और फिक्की फ्लो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाओं को 'ओकल्ट सीरीज एवं गुलाबो अवॉर्ड्स 2026' दिए गए। अवार्ड फिल्म अभिनेत्री सुनीता राजवार ने प्रदान किए।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनीता राजवार, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, मेयर सौरभ थपलियाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, फिक्की फ्लो चेयरपर्सन तृप्ति बहल और 'नमक वाली' ब्रांड की संस्थापक शशि ने किया। इस दौरान साहित्यिक कैनवास को समृद्ध करता 'निरावधी' काव्य संग्रह 'कवि और कविता' भी विमोचित हुआ। कार्यक्रम में ओकल्ट सीरीज़ अवॉर्ड्स कोमल, मानसी, अनुभूति, अमृता, आचार्या वर्षा मट्टा, रत...