देहरादून, नवम्बर 4 -- देहरादुन के पटेलनगर क्षेत्र में बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 12 साल के किशोर पर 6 साल की बच्ची के साथ रेप का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को संरक्षण में ले लिया। बाद में उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। आरोप है कि आरोपी किशोर ने पहले बच्ची को अश्लील फिल्म दिखाई फिर उसके साथ गलत काम किया। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि घटना की सूचना सोमवार देर शाम मिली। बस्ती में रहने वाली मासूम के साथ पास के ही किशोर ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता और आरोपी दोनों से पूछताछ की। यह भी पढ़ें- मिशनरी स्कूल के फादर रेप का आरोप! जबरन करवाया गर्भपात; FIR दर्जपीड़िता और आरोपी मूल रूप से बिहार के पीड़िता और आरोपी के परिवार मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। दोनों परिवार यहां मजदूरी करते हैं। आरोप ह...