देहरादून, फरवरी 25 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में इस बार मौसम के मिजाज ने समय से पहले ही करवट ले ली है। अमूमन फरवरी के अंत तक रहने वाली गुलाबी ठंड अब विदा होती नजर आ रही है और उसकी जगह चटख धूप और बढ़ते तापमान ने ले ली है। राजधानी देहरादून सहित राज्य के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में पारे की उछाल ने लोगों को फरवरी में ही मई-जून जैसी गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है।सामान्य से 4 डिग्री ऊपर पहुंचा तापमान मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है 。 राजधानी देहरादून (दून) में गर्मी के तेवर सबसे तीखे नजर आ रहे हैं। यहाँ का अधिकतम तापमान 27.5degC तक पहुंच गया है, जो सामान्य औसत से 4 डिग्री अधिक है। केवल दिन ही नहीं, बल्कि रातें भी अब गर्म हो...