देहरादून, मार्च 29 -- कोरोनेशन जिला अस्पताल में शनिवार को हज यात्रियों के लिए मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण शिविर का शुभारंभ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजानदास, हज कमेटी अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स ने किया। उन्होंने सभी को मुबारकबाद पेश की। यहां पर 447 हज यात्रियों को चिकित्सीय परामर्श, तमाम जांचों के बाद टीके लगाए जाएंगे। एक ही जगह सब जांच एवं टीके लगने से सुविधा हुई। पिछले सालों तक पहले अस्पतालों में मेडिकल स्क्रीनिंग होती थी, बाद में कैंप लगने पर टीकाकरण किया जाता था। मंत्री खजानदास ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है, सभी जांचें, टीकाकरण निशुल्क हो रहा है। इस दौरान सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, पीएमएस डॉ. मनु जैन, एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान और डॉ. प्रदीप राणा, ईओ मोहम्मद आरिफ, पूर्व ईओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.