चांद मोहम्मद, अप्रैल 19 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मोरोवाला एवं सुभाषनगर के कब्रिस्तानों में मुर्दों को दफनाने को लेकर तकरार हो गई है। यहां पर बाहर से आकर रहे लोगों के परिवारों में मौत के बाद मुर्दों को दफनाने से मना कर दिया गया है। टर्नर रोड, आजाद कॉलोनी के कई इलाकों के लोगों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। यह मामला वक्फ बोर्ड, जिला प्रशासन से लेकर पुलिस तक पहुंचा है। कब्रिस्तान कमेटियां जगह कम होने से दिक्कत और हरिद्वार बाईपास पर कब्रिस्तान उपलब्ध होने की बात कह रही है। दरअसल, 13 अप्रैल को टर्नर रोड पर अकबर हुसैन का इंतकाल हो गया, सुभाषनगर में उन्हें दफनाने को मना कर दिया गया। उनके बेटे हातिम ने इस पर नाराजगी जताई कि वह टिहरी से आकर 1998 से यहां रह रहे हैं। मना करना गलत है। बाद में शव को चंदरनगर कब्रिस्तान में दफनाया गया। इ...