बाराबंकी, जून 13 -- रामनगर। क्षेत्रीय भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर उन्होंने बाराबंकी जनपद स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव मंदिर की धार्मिक एवं पौराणिक महत्ता से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लोधेश्वर महादेव धाम प्रदेश के प्रमुख शिव तीर्थों में से एक है, जहां वर्ष भर श्रद्धालुओं का आगमन होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को लोधेश्वर महादेव धाम के दर्शन एवं पूजन के लिए महादेवा आने का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने उनके आमंत्रण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अवसर मिलने पर जरूर आऊंगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...