देहरादून, मई 5 -- दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है। अस्पताल में दम तोड़ने वाले एक नवजात के शव को उसके माता-पिता छोड़कर चले गए। पांच दिनों तक शव मोर्चरी में रखा रहा, अब दो दिन से परिजनों के चले जाने पर सोमवार को अस्पताल कर्मियों ने ही अभिभावक एवं इंसानियत का फर्ज निभाया और मासूम का अंतिम संस्कार किया। विगत बुधवार को दून अस्पताल में एक महिला की डिलीवरी हुई थी, लेकिन नवजात की मौत हो गई। जब शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो नवजात का पिता अस्पताल परिसर में ही नशे की हालत में सो गया। अस्पताल प्रशासन ने शव को सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया। उम्मीद थी कि होश में आने के बाद पिता शव ले जाएगा, लेकिन दो दिन पहले माता-पिता अस्पताल प्रबंधन को बताए बिना ही वहां से चुपचाप चले गए। इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.