नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में हिस्सा लिया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। रैली के बाद उन्होंने हजारों महिलाओं के साथ परेड ग्राउंड से घंटाघर तक पदयात्रा भी की। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका अधिकार दिलाने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था, लेकिन "लोकसभा में पर्याप्त संख्या न होने के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो सका।" उन्होंने आरोप लगाया कि "विपक्ष ने महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने की साजिश रची।" मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आधी आबादी के अधिकारों को सुनिश्चि...