देहरादून में भाजपा के दो बड़े नेताओं के इस्तीफे से खलबली! क्या विवाद सामने आया
देहरादून, सितम्बर 3 -- देहरादून भाजपा महानगर में मंडल अध्यक्ष बदलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। धर्मपुर विधानसभा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष वासुदेव जखमोला का कहना है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। इसके बावजूद उनके व्हाट्सएप संदेश को इस्तीफा मानकर नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। उधर, धर्मपुर विधानसभा के दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष आशीष गिरी ने भी इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। जखमोला के मुताबिक, विवाद मंडल प्रभारी की तैनाती के बाद शुरू हुआ। उन्होंने विधायक विनोद चमोली और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल को व्हाट्सएप संदेश भेजा था। इसमें उन्होंने नए प्रभारी के साथ काम करने में असहजता जताई थी। इसमें कहा गया था कि पूर्व में प्रभारी के साथ उनके दो-तीन बार अनुभव खरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.