देहरादून में बेकाबू सिटी बस ने कई लोगों को कुचला, मच गई चीख-पुकार; भयावह मंजर
देहरादून, जून 23 -- देहरादून में आज सुबह पटेलनगर क्षेत्र में लालपुल के पास बड़ा हादसा हो गया। एक बेकाबू सिटी बस ने रोड पर भारी तबाही मचाई। अनियंत्रित बस फुटपाथ पर चढ़ गई और वहां बैठे कम से कम पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे के वक्त मजदूर फुटपाथ पर बैठे थे। इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि बस चलाते वक्त ड्राइवर को दौरा पड़ा था, जिससे वह बस की स्टीयरिंग से काबू खो बैठा। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, राजपुर-क्लेमनटाउन रूट पर दौड़ रही इस अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठे पांच मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इन्दिरेश अस्पताल की इमरजेंसी मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.