देहरादून, अक्टूबर 6 -- उत्तराखंड के देहरादून में रायपुर थाना क्षेत्र स्थित तपोवन की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक बदमाश ने आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) से रिटायर्ड बुजुर्ग दंपति और उनकी नौकरानी की दिनदहाड़े पेचकस से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। मारे गए लोगों की पहचान रजनी कपूर (75), उनके पति रमेश कपूर (80) और उनके घर में काम करने वाली महिला तिलिया देवी उर्फ ​​शीला (48) के तौर पर हुई है, जो विद्या विहार में रहते थे। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी एक प्लंबर है, जिसने काम के बदले मिलने वाले पैसों को लेकर हुई बहस के बाद इस वारदात को अंजाम दिया।यूपी के बिजनौर का रहने वाला है आरोपी प्लम्बर उधर आरोपी का नाम राज कुमार है, जो ...