देहरादून, अप्रैल 3 -- देहरादून। शहर में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरुद्ध में उत्तराखंड क्रांति दल के मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ ने प्रदर्शन किया। यूकेडी ने द्रोण चौक में उत्तराखंड सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। कचहरी स्थित उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय कार्यालय में एकत्रित हुए पदाधिकारियों ने एक स्वर में देहरादून को अपराध मुक्त बनाने की मांग की। यूकेडी मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने कहा कि जिस तरह सुनियोजित तरीके से अराजकता का माहौल बना कर अपराधिक तत्वों को बढ़ावा दिया जा रहा है उसके दुष्परिणाम सामने आना शुरू हो चुके है। पूर्व सैनिक ब्रिगेडियर जोशी हत्याकांड उत्तराखंड में कानून व्यवस्था की पोल खोल चुका है। टोडरिया ने कहा कि कमजोर भू कानून होने के कारण ही अन्य राज्यों के अपराधी जमीन लेकर उत्तराखंड के ...