देहरादून में फर्जी आधार कार्ड और सरकारी लाभ लेने का आरोप
देहरादून, जून 9 -- देहरादून। देहरादून में फर्जी आधार कार्ड बनाकर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट रीता सूरी ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उन्होंने जिला न्यायालय में एक निगरानी वाद दायर किया है, जिसमें देहरादून के इंद्रेश नगर, कांवली रोड निवासी एक परिवार के छह सदस्यों पर कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का आरोप लगाया गया है। रीता सूरी का दावा है कि आरटीआई के माध्यम से प्राप्त दस्तावेजों और नगर निगम से जुटाए गए अभिलेखों के आधार पर परिवार के विभिन्न सदस्यों की जन्मतिथियों में विरोधाभास सामने आया है। आरोप है कि आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों में अलग-अलग जन्मतिथियां दर्ज कर सरकारी लाभ प्राप्त किए गए। बताया कि 23 मई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.