अल्मोड़ा, जून 6 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान पित्थूवाला देहरादून में स्टाफ सदस्यों के साथ मारपीट पर अल्मोड़ा पॉलीटेक्निक के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। शनिवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर नाराजगी जताई। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान अल्मोड़ा के सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कहा कि पित्थूवाला देहरादून स्थित पॉलीटेक्निक में शुक्रवार को स्टाफ सदस्यों के साथ मारपीट की गई। कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना निंदनीय है। इससे सभी पॉलीटेक्निकों के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मारपीट करने वाले लोगों पर उचित दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग की। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो और शैक्षणिक संस्थाओं के सभी कार्मिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। यह भी पढ़ें-...