काशीपुर, सितम्बर 22 -- जसपुर। किसान एवं कांग्रेस नेताओं ने देहरादून पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान जसपुर क्षेत्र की समस्याओं और विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। ग्राम कलियावाला निवासी किसान नेता सुखवीर भुल्लर, कांग्रेसी मो. नवेद, शेर अली आदि ने रावत से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। रावत ने कांग्रेस नेताओं से जसपुर में कांग्रेस का विधायक बनाने की बात कही। इस पर कांग्रेसियों ने पार्टी प्रत्याशी आदेश चौहान को जिताने का भरोसा दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...