देहरादून में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
देहरादून, मई 21 -- देहरादून। डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। नेताजी संघर्ष समिति, उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद और दिशा संस्था के पदाधिकारियों ने उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि दी। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत करने के उनके ऐतिहासिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में प्रदीप कुकरेती, दानिश नूर, गुलाम मुस्तफा, अतुल शर्मा, विनोद असवाल और सुरेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि में कांग्रेस का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.