शामली, मई 1 -- शामली। गढ़ीपुख्ता के गांव बुंटा निवासी अपराधी अकरम बुधवार देर रात उत्तराखंड में देहरादून पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। वह 2015 के बाद से सहारनपुर में रह रहा था। गांव में अकरम के पिता और एक भाई रहते हैं। परिजन मुठभेड़ पर सवाल उठा रहे हैं, उनका कहना है कि अकरम देहरादून में न्यायालय में चल रहे एक मुकदमे की तारीख पर गया था, उसे एक जमीन के विवाद में मारा गया है। अकरम के खिलाफ झिंझाना थाने में लूट का एक मुकदमा दर्ज है। देहरादून पुलिस ने गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक अकरम के खिलाफ उत्तराखंड में हत्या, डकैती और लूट समेत कई मुकदमे दर्ज थे। शामली में झिंझाना थाने पर उसके खिलाफ 2015 में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस लूट में वह गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बताया गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.