देहरादून, मार्च 29 -- देहरादून की रायपुर थाने की हवालात में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के प्रधान सहायक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आईजी राजीव स्वरूप और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही एवं उन्हें जानकारी नहीं देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर ढाई बजे सर्वे चौक स्थित पेट्रोल पंप पर युवा कल्याण एवं पीआरडी विभाग के प्रधान सहायक सुनील रतूड़ी (45) कार में तेल भरवाने गए थे। उनकी पैसों को लेकर पंप कमिर्यों से नोकझोंक हो गई। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस का दावा है कि एल्कोमीटर से जांच करने पर वह शराब के नशे में पाए गए और उनको रायपुर थाने लाया गया। हंगामा करने पर उन्हें हवालात में बंद कर दिया गया। शाम साढ़े पांच बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.