देहरादून, जनवरी 23 -- देहरादून नगर निगम के कारगी में नेशनल हाईवे के किनारे स्थित पुरानी कूड़ा डंपिंग साइट पर गुरुवार दोपहर कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। यहां लंबे समय से डम्प थर्मोकोल और पुराने डम्प सूखे कूड़े में आग भड़कने के कारण आबादी क्षेत्र में जहरीला धुआं उठने से आसपास रहने वाले लोगों का दम घुटने लगा। आग और धुएं से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात करीब एक बजे तक निगम, फायर ब्रिगेड, पुलिस की टीम कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने में जुटी थी।कई सालों से किया जा रहा कूड़ा डम्प गौरतलब है कि कारगी क्षेत्र में नगर निगम के सौ वार्डों का कूड़ा कई सालों से डम्प किया जा रहा है। पहले कई सालों तक पेट्रोल पम्प के बगल में कूड़ा डम्प होता रहा। लेकिन यहां आसपास रहने वाली करीब 25 हजार आबादी को कूड़े की दुर्गन्ध के कारण कई तरह की दिक्कतों का सामना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.