ओम प्रकाश सती, मार्च 11 -- मौसम के बदलते मिजाज से देहरादून में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। 2022 से अब तक मार्च के पहले सप्ताह में पहली बार शहर का एक्यूआई 300 के पार पहुंचा है। इससे लोगों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है। पिछले तीन-चार दिनों से धुंध और हवा की गति कम होना इसके पीछे की मुख्य वजह बताई जा रही है। राजधानी में दिन में पारा 31 डिग्री तक पहुंचने से हो रही गर्मी और सुबह-शाम की हल्की ठंड के कारण लोग वायरल इंफेक्शन, सर्दी-खांसी और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। मौसम की लुका-छिपी के बीच ऊंचाई वाले इलाकों के लिए अलर्ट जारी हुआ है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। दून विश्वविद्यालय में लगे रियल टाइम एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार, शनिवार, रविवार व सोमव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.