देहरादून में धरना -प्रदर्शन करेंगे एससी एसटी एसोसिएशन के शिक्षक
काशीपुर, जून 11 -- काशीपुर। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह ने कहा कि 19 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाते हुए 23 जून को देहरादून में विशाल सचिवालय हुंकार रैली एवं शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन ने कहा है कि अब समय आ गया है कि वर्षों से लंबित शिक्षक, कर्मचारी एवं अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर शासन के समक्ष सशक्त एवं निर्णायक आवाज़ उठाई जाए। रैली में प्रदेश भर से हजारों शिक्षक एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक शिक्षक 22 जून को सचिवालय घेराव करेंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.