देहरादून में तलाक से पहले पत्नी को गोलियों से भूना; पुलिस को फोन पर पूरी बात बताकर फरार
देहरादून, सितम्बर 22 -- देहरादून के सुभाषनगर में एक व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर वारदात की सूचना दी और मोबाइल बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया कि दंपति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों का कोर्ट में तलाक का मामला लंबित है। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि आरोपी धीरज मुजफ्फरनगर जिले का आपराधिक मानसिकता वाला व्यक्ति है। वह यहां पत्नी 26 वर्षीय काजल के साथ रह रहा था। सोमवार सुबह छह बजे धीरज ने कंट्रोल रूम में कॉल जानकारी दी कि उसने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। उसने घटनास्थल सुभाषनगर, ईदगाह रोड बताया। कई घरों में पूछताछ और तलाश के बाद क्लेमनटाउन थाना पुलिस एक खाली प्लॉट में बने कमरे में पहुंची तो काजल का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.