देहरादून में तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली
देहरादून, जून 4 -- नयागांव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और राजस्थान के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसके दूसरे साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। इनके तीन अन्य साथियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। मुठभेड़ को लेकर पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस गुरुवार तड़के नयागांव चौकी बैरियर पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच राजस्थान नंबर की एक स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया। इसमें सवार बदमाशों ने कार रोकने के बजाय बैरियर पर जोरदार टक्कर मार दी और सेलाकुई की तरफ तेजी से भाग निकले। पुलिस टीम ने तत्काल उनका पीछा किया। खुद को घिरता देख बदमाश चांदनी चौक से भूड़पुर की तरफ मुड़ गए और रामगढ़ के रपटे के पास गाड़ी छोड़कर नदी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.