देहरादून, जून 13 -- देहरादून। फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने आज तिलक रोड स्थित श्री श्रद्धानन्द बाल वनिता आश्रम में छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर एक निशुल्क कार्यशाला आयोजित की। कार्यक्रम में प्रख्यात मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा ने छात्र जीवन में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. शर्मा ने छात्रों को तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए और पढ़ाई को प्रभावी बनाने के लिए मानवीय कल्पनाशीलता व स्मृति तकनीक (मेमोरी टेक्निक्स) का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सवालों का समाधान किया। इस आयोजन में पुलकित, द्युति, मनन और नीर ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...