देहरादून में चिलचिलाती धूप, पारा पहुंच गया 35 के पार
देहरादून, मई 17 -- देहरादून। उत्तराखंड के मैदानों में गर्मी ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। राजधानी देहरादून में चिलचिलाती धूप के कारण पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। दोपहर के समय सड़कों पर वाहनों की संख्या कम रही और लोग धूप से बचने के लिए छतरियों का सहारा लेते नजर आए। पिछले 24 घंटों के दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों तापमान सामान्य से नीचे चल रहा था। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्य से कम से लेकर सामान्य से अधिक तक रिकॉर्ड किया गया। उत्तराखंड में अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान धीरे-धीरे दो से चार डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। देहरादून में आसमान मुख्य रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.