देहरादून, जून 2 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ राज्य भर में की जा रही कार्यवाही के क्रम में देहरादून जिले की तहसील विकासनगर में भी बड़ी बुलडोजर कार्रवाई सामने आई है। विकासनगर प्रशासन ने शीशमबाड़ा क्षेत्र में बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की। प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी एक अवैध मजार समेत अन्य अस्थायी निर्माणों को जमींदोज कर दिया। राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने कानूनी प्रक्रिया और नोटिस पूरा होने के बाद यह कार्रवाई की।बुलडोजर लगाकर तोड़ी मजार आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया। इसके साथ अन्य अस्थायी निर्माणों को भी जमींदोज कर के सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासनिक जांच में उक्त ...