देहरादून, अप्रैल 10 -- देहरादून में खतरनाक होपलो इन्फेक्शन से करीब 19 हजार साल के पेड़ सूख गए हैं। इस खतरनाक इन्फेक्शन से आसपास के और पेड़ों को बचाने के लिए इनको तत्काल काटा जाना जरूरी है। ऐसे में केंद्र से कटान की अनुमति मांगी गई है। ये इन्फेक्शन इतना खतरनाक है कि इनको काटने के बाद निकली लकड़ी को रखने के लिए वन निगम को रायवाला और झाझरा में अलग डिपो बनाना पड़ेगा। इसके लिए वन निगम को करीब तीन हेक्टेयर वन भूमि दी जा रही है। साथ ही कीड़ों को पकड़ने के लिए करीब तीन हजार हरे पेड़ काटने की भी तैयारी है। देहरादून वन प्रभाग के थानो, आशारोड़ी और झाझरा रेंज में साल बोरर या होपलो नामक कीट के लार्वा ने हजारों साल के पेड़ों को अंदर से खोखला कर दिया है। कीड़े की वजह से 19 हजार पेड़ सूख गए हैं। इनको काटने के लिए केंद्र से अनुमति मांगने का प्रस्ताव सीसीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.