देहरादून में एलिवेटेड रोड के लिए काम शुरू; इन इलाकों में 200 से ज्यादा मकान टूटेंगे
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- रविंद्र थलवाल, देहरादून आशारोड़ी से मियांवाला तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू हो गया है। परियोजना की जद में आने वाले भवनों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। अधिग्रहण की जद में 15 मोहल्लों के 200 से ज्यादा भवनों के आने की संभावना है। इनमें कुछ पूरी तरह और कुछ आंशिक रूप से प्रभावित होंगे। दो हजार करोड़ रुपये की परियोजना में एक हजार करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च होने हैं। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे आशारोड़ी पर खत्म होता है। इसके आगे फोरलेन सड़क है, पर दोनों ओर घनी आबादी व कई चौराहों के कारण यातायात बार-बार थमता है। सबसे ज्यादा समस्या रिस्पना से जोगीवाला के बीच आती है। इसी से निजात कएनएचएआई ने 13 किमी की एलिवेटेड रोड की योजना बनाई है। यह भी पढ़ें- पेचकस से आंख बाहर निकाल दी, देहरादून में प्लंबर ने 300...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.