देहरादून, मई 9 -- देहरादून में स्कूटर सवार दो बदमाशों ने देर रात आईटी पार्क स्थित एक कंपनी से लौट रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सहस्रधारा क्रासिंग से अगवा कर लिया। बदमाशों लूटपाट की और जामुनवाला स्थित पुल से नीचे नदी में फेंक दिया। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने से युवक रातभर पत्थरों के बीच जिंदगी की जंग लड़ता रहा। सुबह लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, वारदात बीते गुरुवार रात की बताई जा रही है। लक्ष्मणचौक कांवली रोड निवासी आकाश कुमार (23) सहस्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनकी शिफ्ट शाम छह से रात दो बजे तक होती है। गुरुवार रात सवा दो बजे वे सहस्रधारा क्रॉसिंग के पास घर जाने के लिए ऑनलाइन बाइक बुक करा रहे थे। इसी दौरान स्कूटर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उन्हें जबरन स्कूटर पर बैठा लिया। बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.