देहरादून में आधी रात घर में घुसकर वकील पर ताबड़तोड़ गोलीबारी, 24 घंटे में दोहरा हत्याकांड
देहरादून, जून 15 -- देहरादून में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि 24 घंटे में हत्या की दो वारदातों से लोग सहम उठे। शनिवार रात सहसपुर थाना क्षेत्र में हुई भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या का मामला सुलझा भी नहीं कि रविवार देर रात पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में 24 वर्षीय युवा वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आक्रोशित भीड़ ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। रात करीब डेढ़ बजे तक मौके पर जाम लगा था और पुलिस प्रशासन स्थिति को संभालने में जुटा रहा। सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि शिमला बाईपास इलाके के भुड्डी गांव में 24 वर्षीय सोहेल पुत्र अब्दुल अपने परिवार के साथ रहते थे और पेशे से वकील थे। इन दिनों सोहेल के पिता अब्दुल हज यात्रा पर गए हैं। घटना के वक्त सोहेल अपने छोटे भाई के साथ घर पर मौजूद थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.