देहरादून मार्ग पर दो बस की आपसी भिड़ंत में चपेट में आई एक कार, पांच लोग घायल
देहरादून, मई 12 -- ऋषिकेश। देहरादून मार्ग पर काली मंदिर के पास दो बसों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसकी चपेट में एक कार भी आ गई। घटना में दोनों बस और कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चींख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कार सवार तीन और बसों में बैठे दो यात्री घायल हो गए। कार सवारों को जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य दो मामूली घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रथम दृष्टि ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा होने की आशंका जताई गई है। यह भी पढ़ें- हाईवे पर ट्रक-कार की भिड़ंत, गंगा स्नान कर लौट रहे पांच यात्री घायल कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के 24 श्रद्धालुओं से भरी बस देहरादून की ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.