मसूरी, जुलाई 24 -- मसूरी-देहरादून मार्ग पर रात आठ से सुबह छह बजे तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सिर्फ जरूरी सेवाओं के वाहन और विशेष परिस्थिति होने पर ही वाहनों को रात में यहां आने-जाने दिया जाएगा। पानी बैंड के पास भूस्खलन को देखकर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इस बीच तीन दिनों के लंबे इंतजार के बाद देहरादून से मसूरी के लिए टैंपो ट्रेवलर सेवा शुरू हो गई है। हालांकि अभी भी बस सेवा ठप पड़ी है। लगातार भारी बारिश के चलते पानी बैंड के पास कुछ दिन पहले सड़क का आधा हिस्सा धंस गया था। दरारें पड़ने के कारण यातायात बाधित हो गया था। लोनिवि ने बैक कटिंग करके यातायात सुचारु कराया, लेकिन गत बुधवार शाम को भी यहां मलबा आ गया। यह भी पढ़ें- पहाड़ों में भूस्खलन, मसूरी रोड दो दिन से बंद; उत्तराखंड में आज भी अलर्टप्रशासन पूरी तरह से अलर्ट गुरुवार को एसडीएम राहुल आ...