देहरादून, मई 4 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गंगोल पंड़ितवाड़ी के शिव मंदिर प्रांगण में गंगोल पंड़ितवाड़ी, गल्जवाड़ी, गजियावाला एवं बिष्टगांव ग्राम पंचायतों के लिए 152.99 लाख रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं 54.32 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यह कार्य विधायक निधि, मंडी परिषद एवं एमडीडीए के माध्यम से स्वीकृत किए गए हैं। मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क, सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। क्षेत्र के विकास को और अधिक गति देने के लिए शीघ्र ही लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से देहरादून-मसूरी मार्ग पर शिव मंदिर के निकट नए पुल का शिलान्य...