देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से के तेजी से पुनर्निर्माण के निर्देश
देहरादून, अगस्त 13 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अतिवृष्टि के चलते देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप क्षतिग्रस्त हुए मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मार्ग की स्थिति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तेजी से पूरा किया जाए, ताकि देहरादून और मसूरी के बीच यातायात व्यवस्था जल्द से जल्द पूरी तरह सामान्य हो सके। मंत्री जोशी ने कहा कि बरसात के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। यह भी पढ़ें- देहरादून-मसूरी मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.