देहरादून, अगस्त 13 -- देहरादून। अतिवृष्टि के कारण देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप क्षतिग्रस्त हुए हिस्से का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मार्ग की स्थिति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुनर्निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि देहरादून और मसूरी के बीच यातायात जल्द सामान्य हो सके। उन्होंने बरसात के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां वाहनों के फंसने की आशंका है, वहां तत्काल पत्थर और गिट्टी डालकर मार्ग को सुरक्षित...