अंकित चौधरी, मई 1 -- देहरादून में आधी रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में मारा गया बदमाश शामली का कुख्यात अकरम निकला। अकरम पर 50 हजार का इनाम था। एनकाउंटर में बदमाश अकरम के मारे जाने के बाद 2014 में हुई पूर्व कृषि अधिकारी के घर डकैती और उनके बेटे अंकित की हत्या की घटना की यादें ताजा हो गईं। मारा गया बदमाश अकरम इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। आज भी बेटे की मौत की घटना को यादकर माता-पिता की आंखें भर जाती हैं। बेटे की मौत से सदमे में आया परिवार तीन साल तक देहरादून छोड़कर बेटियों के साथ रहा।2014 में अकरम हत्याकांड का मुख्य आरोपी रिश्तेदार ठाकुर सिंह गुसाईं ने बताया कि 2014 में नकरौंदा स्थित घर में पूर्व कृषि अधिकारी सुरेंद्र थपलियाल, पत्नी अंजलि, बेटा अंकित और नानी बिंदेश्वरी घर में मौजूद थे। तड़के पौने चार बजे 8 बदमाशों ने धावा बोला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.