देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा 7 महीने बाद बहाल, आज से हफ्ते में तीन दिन उड़ेगी
देहरादून, मार्च 26 -- उत्तराखंड में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के तहत पिथौरागढ़ और देहरादून के बीच हवाई सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। आज 26 मार्च को इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। करीब सात महीनों से बंद पड़ी इस हवाई सेवा के दोबारा शुरू होने से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह करीब 11:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह सेवा उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के तहत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य राज्य के दूरस्थ इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल से महंगा होगा बिजली और पानी, उत्तराखंड में 15 फीसदी तक बढ़कर आएगा बिल इस रूट पर उड़ान सेवा का संचालन एलायंस एयरक्राफ्ट द्वारा किया जाएगा। जानकारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.