देहरादून, फरवरी 5 -- Uttarakhand Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में 5 फरवरी को मौसम मुख्य रूप से शुष्क और ठंडा बना रहेगा। सुबह और रात के समय प्रदेश के मैदानी इलाकों में घने से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। देहरादून, नैनीताल समेत 6 जिलों में कोहरे की चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी जिलों में ठंड के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके बाद तीन दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना है। IMD ने राज्य के 6 जिलों में घने से मध्यम कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) 50 से 200 मीटर तक गिर सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- शर्मनाक: सरकारी पेंशन के साथ वृद्धावस्था और विधवा पेंशन पर भी 'डाका' यह भी पढ़ें- देहरादून में जंगली जानवर से बचकर बिजली के खंभे पर चढ़ा...