देहरादून, मार्च 19 -- Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के मैदानी और पहाड़ी दोनों इलाकों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी का खतरा बना हुआ है। इन क्षेत्रों में अचानक मौसम बदलने से फसलों को नुकसान और यातायात में बाधा की स्थिति पैदा हो सकती है। खासकर मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की संभावना को देखते हुए किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.