देहरादून, फरवरी 18 -- ननूरखेड़ा स्थित युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में आयोजित पहली मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी देहरादून जिले ने जीत ली। समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून जनपद को विजेता ट्रॉफी एवं 5 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागी टीमों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह केवल प्रतियोगिता का समापन नहीं, बल्कि उत्तराखंड के उज्ज्वल खेल भविष्य की नई शुरुआत है। राज्य के गांव-गांव, न्याय पंचायतों और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने में ऐसे आयोजन अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस आयोजन में कुल 11 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को 'देवभूमि'...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.