हल्द्वानी, जनवरी 27 -- हल्द्वानी। मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के तहत आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 बालक वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का समापन देहरादून की शानदार खिताबी जीत के साथ हुआ। मंगलवार को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले में देहरादून ने पिथौरागढ़ को 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने पौड़ी को 9-0 के विशाल अंतर से एकतरफा शिकस्त दी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पिथौरागढ़ ने नैनीताल को 5-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.