अमरोहा, सितम्बर 19 -- रहरा, संवाददाता। देहरादून में बादल फटने के बाद नदी में आए सैलाब में बहे रहरा निवासी दोनों मजदूरों का तीसरे दिन भी कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। एनडीआरएफ की टीमों के संग परिजन अपने स्तर से भी उनकी तलाश में लगे हुए हैं। उधर, पंकज के शव का उसके परिवार वालों ने गुरुवार को देहरादून के श्मशान में अंतिम संस्कार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार तड़के देहरादून से कुछ दूरी पर थाना गढ़ी कैंट क्षेत्र के गांव बाजेवाली के पास आसन नदी से बजरी व बजरपुट निकालने में लगे रहरा क्षेत्र के तीन मजदूर बादल फटने से नदी के सैलाब में बह गए थे। परिजनों के मुताबिक करीब 27 वर्षीय पंकज का शव मंगलवार दोपहर बाद दुर्घटनास्थल से करीब 70 किमी दूर बरामद हो गया था जबकि 18 वर्षीय पीतम व 20 वर्षीय पुष्पेंद्र लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम स्थानीय पुलिस-प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.